खैरथल हनुमान पहाड़ी खान में युवक की डूबकर मौत

जय प्रकाश जोशी: खैरथल। आज दोपहर लगभग 3 बजे हनुमान पहाड़ी स्थित खान में नहाने गए तीन युवकों में से एक की डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक दलदल में फंस गया और बाहर नहीं निकल सका।

सूचना मिलते ही किशनगढ़ बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया।

मृतक की पहचान लिशाना निवासी 22 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जो खैरथल डेयरी पर कार्यरत था। घटना से परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post