खैरथल अनाज मंडी में हथियार की नोक पर लूट का खुलासा: अंतर्राज्यीय गिरोह के दो मुख्य आरोपी दीपक उर्फ दीपू और प्रवाकर दास उर्फ प्रमोद गिरफ्तार


✍️ प्रगति न्यूज़, खैरथल

संवाददाता:- देवराज मीणा, पुलिस जिला खैरथल-तिजारा की विशेष टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 जुलाई 2025 को खैरथल अनाज मंडी में हथियार की नोक पर हुई लूट के दो मुख्य आरोपियों को दिल्ली-नोएडा से दबोच लिया है। आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ दीपू निवासी आगरा और प्रवाकरदास उर्फ प्रमोद निवासी कालकाजी, दिल्ली के रूप में हुई है। ये दोनों अन्तर्राज्यीय अपराधी हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

👉 घटना का संक्षिप्त विवरण:

दिनांक 07/07/2025 को सुबह करीब 11 बजे व्यापारी के मुनीम दाताराम गुर्जर (निवासी हुसैनपुर) ICICI बैंक से ₹2,50,000 निकालकर नई अनाज मंडी स्थित दुकान जा रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार की नोक पर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना ने खैरथल कस्बे में सनसनी फैला दी थी।

🚨 पुलिस की कार्यवाही:

घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार (IPS) के निर्देशन में साईबर सैल प्रभारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और गुजरात में लगातार सर्च अभियान चलाया और तकनीकी विश्लेषण व CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर दिल्ली-नोएडा से गिरफ्तार किया।

🔎 खुलासे के मुख्य बिंदु:

  • दीपक उर्फ दीपू के खिलाफ 29 संगीन मामले दर्ज, जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट शामिल हैं।
  • दीपक आगरा के जगदीशपुरा थाना का हिस्ट्रीशीटर है। उसका परिवार भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है।
  • प्रवाकरदास उर्फ प्रमोद उर्फ शिवेश, दिल्ली निवासी है, जो पूर्व में चोरी और नकबजनी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।
  • दोनों ने आगरा से 225 किमी की दूरी बाइक से तय कर लूट को अंजाम दिया, योजना में गूगल मैप का इस्तेमाल किया गया।
  • इनके कब्जे से केटीएम ड्यूक मोटरसाइकिल, एक अवैध देशी कट्टा, ₹60,000 नगद और एक मोबाइल बरामद किया गया।

🔗 पूर्व में गिरफ्तार अन्य आरोपी:

  1. गोविन्द शर्मा उर्फ विक्की – खैरथल थाना का हिस्ट्रीशीटर
  2. महादेव उर्फ चिन्टू उर्फ रूद्र शर्मा – दक्षिणपुरी, दिल्ली निवासी

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि जेल में रहते हुए इन बदमाशों की दोस्ती हुई थी, जिसके बाद गिरोह बनाकर विभिन्न राज्यों में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

🏆 विशेष योगदान:

इस जघन्य लूटकांड के पर्दाफाश में कांस्टेबल हरीश कुमार (साइबर सेल) ने सूझबूझ और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


👮‍♂️ गिरफ़्तार आरोपी:

नाम उम्र पता पूर्व रिकॉर्ड
दीपक उर्फ दीपू पुत्र सूरजभान 32 शारदा विहार, आगरा, UP 29 केस, हिस्ट्रीशीटर
प्रवाकरदास उर्फ प्रमोद 39 कालकाजी, दिल्ली पूर्व में गिरफ्तार

🚓 पुलिस टीम सदस्य:

  • श्री राकेश कुमार – थानाधिकारी, खैरथल
  • श्री दिनेश कुमार – प्रभारी, साइबर सैल
  • श्री जसवंत सिंह – उ.नि.
  • श्री रमेश चन्द, ब्रजमोहन, हरीश कुमार, गोवर्धन, पुषेन्द्र सिंह, प्रहलाद, विजय सिंह – कांस्टेबल, थाना खैरथल

खैरथल पुलिस की यह कार्रवाई अन्तर्राज्यीय लूट गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने