पेहल स्कूल की दो छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड में चयन, विद्यालय में हर्ष और उल्लास का माहौल

फोटो - छात्रों का सम्मान करते स्टाफ

मुंडावर, 12 मार्च: मुंडावर उपखंड के ग्राम पेहल स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय पेहल की दो मेधावी छात्राओं आलिया पुत्री सत्यवीर और यास्मीन पुत्री रहीस का इंस्पायर अवार्ड में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और स्थानीय ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।


विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोहर लाल सांवरिया ने बताया कि इस सम्मानजनक उपलब्धि के लिए दोनों छात्राओं को विद्यालय में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षक बिल्लू, रविंद्र, सुमन देवी, दीपिका, सुशीला रानी सहित अन्य स्टाफ सदस्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


विद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह सम्मान बच्चों को वैज्ञानिक सोच और नवाचार की ओर प्रेरित करेगा। प्रधानाध्यापक ने छात्राओं को भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि इस उपलब्धि से न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।



क्या है इंस्पायर अवार्ड?

इंस्पायर अवार्ड योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित एक योजना है, जिसमें देशभर के होनहार विद्यार्थियों को उनके नवाचार और वैज्ञानिक सोच के लिए सम्मानित किया जाता है।

विद्यालय के शिक्षकों और स्थानीय अभिभावकों ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post