RR कॉलेज के जंगल में 10 वें दिन भी पैंथर पिंजरे में कैद नहीं हो पाया पैंथर।

अलवर:- RR कॉलेज के जंगल में 10 वें दिन भी पैंथर पिंजरे में कैद नहीं हो पाया जबकि पैंथर के पिंजरे की शुरुआत में 2 पगमार्क मिले हैं पैंथर पिंजरे के आधे हिस्से तक पहुंचा। 


उसके बाद वापस लौट गया अब वनकर्मियों की टीम पैंथर को जंगल को ढूंढ़ने के लिए डॉग स्क्वायड का सहारा ले सकती है आरआर कॉलेज में दो पिंजरे लगाए हुए हैं। 


हनुमानजी मंदिर के पास से एक पिंजरे को हटा कर कल शाम को कॉलेज के पीछे जंगल में लगाया सोमवार रात को दोनों जगहों पर पैंथर आया था। एक पिंजरे में पैंथर ने अंदर तक पैर रखे। दो पगमार्क मिले। लेकिन पिंजरे का बाहरी हिस्सा नीचे आता उससे पहले ही पैंथर बाहर हो गया। पिंजरे में नहीं फंसा। 


इस तरह वन विभाग के 10 दिन के प्रयास असफल रहे अब वनकर्मी जंगल में पैंथर को तलासने का अभियान तेज कर सकते हैं। असल में अभी केवल 4 कर्मचारी लगा रखे हैं। जो काफी कम हैं। वनकर्मियों की संख्या बढ़ाने के बाद पैंथर को तलास कर जल्दी पकड़ा जा सकता है पैंथर को पकड़ने के लिए अब वन विभाग की टीम नई रणनीति बनाएगी 


पैंथर लगातार पिंजरे के आसपास तक आ रहा है लेकिन अंदर नहीं घुस रहा है एक दिन पिंजरे में घुसने का प्रयास किया। लेकिन पिंजरा बंद हो गया। अब दूसरी बार पिंजरे के अंदर तक गया है। पिंजरे के आसपास पहले कई बार आ चुका है सहायक वन पाल भीम सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह दो पिंजरे लगाए हैं। पैंथर पिंजरे के आसपास आया है पैंथर के पकड़ में नहीं आने के कारण आरआर कॉलेज से लगती कॉलोनी अलकापुरी, फ्रेंडस कॉलोनी, मोतीडूंगरी सहित आसपास के क्षेत्र में लोगों में दहशत बनी हुई है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने