लूपिन फाउंडेशन के जिला प्रबंधक रवि दाधीच ने बताया कि अलवर जिले में गैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार के उद्देश्य से संचालित कार्यक्रम के तहत मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से प्रशिक्षित मेडिकल टीम ने शिविर में सेवाएं दीं। शिविर में कुल 86 मरीजों ने पंजीकरण कराया।
इस दौरान मरीजों की बीपी, शुगर, स्पायरोमेट्री, सीबीसी, एक्स-रे सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं तथा आवश्यकतानुसार उपचार एवं परामर्श दिया गया। जांच के दौरान दो मरीजों को 2D इको जांच तथा एक मरीज को बेहतर उपचार के लिए अलवर में कार्डियोलॉजिस्ट के पास रेफर किया गया।
शिविर में डॉ. करण यादव, लूपिन फाउंडेशन की खंड प्रबंधक मेघा तोमर, डीईओ राजेश कुमार सैनी, फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह, रेडियोग्राफर राहुल आर्यन, लैब टेक्नीशियन विक्की शर्मा, एएनएम निकिता कुमारी एवं मोबिलाइजर मुकेश कुमार सहित मेडिकल टीम का स्टाफ मौजूद रहा।
ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल वैन के माध्यम से इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर चिकित्सा सुविधाएं आमजन तक पहुंचाने का लूपिन फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय है।
.jpeg)
Post a Comment