कार्यशाला को संबोधित करते हुए एमिड संस्था के सचिव नूर मोहम्मद ने कहा कि ओपन शिक्षा के माध्यम से बालिकाएं अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी कर सकेंगी और अपने करियर के प्रति जागरूक होकर आगे बढ़ेंगी। उन्होंने बताया कि बालिका शिक्षा केंद्रों पर पढ़ाई के साथ जीवन कौशल के सत्रों से बालिकाओं में आत्मविश्वास और समझ विकसित हुई है।
संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर शाहरुख नूर ने कहा कि लंबे समय बाद दोबारा पढ़ाई शुरू करना बालिकाओं के संघर्ष और हौसले को दर्शाता है। मेवात क्षेत्र में शिक्षा की चुनौतियों के बावजूद बालिकाएं आगे बढ़ रही हैं और संस्था हर संभव सहयोग कर रही है।
डिप्टी डायरेक्टर आशा नारंग ने बताया कि एमिड संस्था पिछले 26 वर्षों से मेवात में बालिका शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। कार्यशाला में ओपन शिक्षा की प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और परीक्षा की तैयारी के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर संस्था के कार्मिक जुमर खान एवं हारून खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment