नीतीश कुमार शर्मा ने NIA में स्थायी नियुक्ति मिलने से पहले करौली जिले में संविदा आधार पर भी कार्यभार ग्रहण किया था। इसके बाद जयपुर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में फार्मासिस्ट पद पर स्थायी नियुक्ति मिलने पर उन्होंने वहां से इस्तीफा देकर अपने नए कार्यभार की ओर कदम बढ़ाया।
नीतीश कुमार शर्मा की इस उपलब्धि पर पेहल स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान औषधालय के चिकित्सक डॉ. अशोक चौधरी एवं कंपाउंडर योगेन्द्र सिंह चौहान ने नीतीश कुमार शर्मा को सम्मानित कर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार शर्मा की मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे और ईमानदारी से मेहनत करे, तो सफलता अवश्य प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नीतीश कुमार शर्मा की उपलब्धि से प्रेरणा लेकर शिक्षा, मेहनत और लगन के बल पर अपने लक्ष्य हासिल करें तथा अपने परिवार, समाज, गांव और देश का नाम रोशन करें।
नीतीश कुमार शर्मा की इस उपलब्धि से पेहल गांव का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता न केवल परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। गांव के लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आयुर्वेद औषधालय में नीतीश कुमार शर्मा के समस्त परिवारजन सहित मुकेश सिंह चौहान, महेश गुप्ता, गांधी सिंह, योगेन्द्र सिंह चौहान और मनोज गुप्ता मौजूद रहे। सभी ने नीतीश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment