किशनगढ़ बास के सचिन को NSUI राजस्थान में बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश महासचिव

किशनगढ़ बास/खैरथल, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) में किशनगढ़ बास क्षेत्र के युवा नेता सचिन को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। NSUI राजस्थान के प्रदेश कार्यालय से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, बघेरी कलां, किशनगढ़ बास, अलवर निवासी सचिन को NSUI राजस्थान का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति NSUI के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार की गई है। नियुक्ति पत्र NSUI राजस्थान के संगठन महासचिव मुकेश नरायण द्वारा जारी किया गया। संगठन ने सचिन पर भरोसा जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि वे संगठन को मजबूत करने और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सचिन की नियुक्ति को किशनगढ़ बास एवं अलवर क्षेत्र के छात्र एवं युवा वर्ग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। NSUI में हाल के महीनों में राजस्थान से जुड़े नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रमुख जिम्मेदारियां मिली हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post