Top News

राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड के पास प्याऊ के सामने खड़ी गाड़ी से मरीज व आमजन परेशान

अलवर, राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में इमरजेंसी वार्ड के पास प्याऊ के सामने एक फोरव्हीलर वाहन (नंबर RJ 45 CE 9423) खड़ा होने से आमजन को पानी पीने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल परिसर में प्याऊ जैसी जनसुविधा के सामने वाहन खड़ा होने से मरीजों, परिजनों एवं राहगीरों को आने-जाने और पानी लेने में दिक्कत हो रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि वाहन किसी अस्पताल कर्मचारी का है या मरीज पक्ष का, लेकिन जनहित को देखते हुए संबंधित प्रशासन से अनुरोध है कि वाहन को वहां से हटवाकर आमजन को राहत दिलाई जाए।

अस्पताल प्रशासन एवं ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले अधिकारियों से अपील है कि अस्पताल परिसर में ऐसी अव्यवस्था पर ध्यान देकर आवश्यक कार्रवाई करें ताकि मरीजों और आम लोगों को परेशानी न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post