मुण्डावर: क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जाट बहरोड़ मंडल उपाध्यक्ष की थानाधिकारी से भेंट

मुण्डावर: क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जाट बहरोड़ मंडल उपाध्यक्ष की थानाधिकारी से भेंट
मुण्डावर। जाट बहरोड़ मंडल के उपाध्यक्ष भीमराज यादव ने आज क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर थानाधिकारी मुण्डावर से शिष्टाचार एवं व्यवहारिक भेंट की।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, बढ़ती आपराधिक गतिविधियों तथा आमजन की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। भीमराज यादव ने स्थानीय नागरिकों की ओर से समस्याएं रखते हुए समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

थानाधिकारी मुण्डावर ने आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सजग है तथा प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाएगी।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post