ग्रामीणों व मजदूर विकास फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन, स्कूल खेल मैदान की बाउंड्री व पुस्तकालय भवन निर्माण में अनियमितताओं की जाँच की मांग--सिहाली खुर्द

मुण्डावर। 
ग्राम पंचायत सिहाली खुर्द के ग्रामीणों एवं मजदूर विकास फाउंडेशन के प्रतिनिधि गजेन्द्र सिंह पूनिया के नेतृत्व में पंचायत समिति मुण्डावर के ब्लॉक विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MLA LAD) मद से निर्मित विद्यालय खेल मैदान की बाउंड्री एवं पुस्तकालय भवन के निर्माण में हुई अनियमितताओं की जाँच की मांग की गई।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि ग्राम सिहाली खुर्द स्थित राजकीय विद्यालय में खेल मैदान की बाउंड्री एवं पुस्तकालय भवन का निर्माण कार्य 05 दिसंबर 2024 से 30 सितंबर 2025 की अवधि में कराया गया, लेकिन निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता मानकों एवं तकनीकी मापदण्डों का पालन नहीं किया गया। निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग सहित कार्य की मोटाई, प्लास्टर एवं फिनिशिंग में गंभीर खामियाँ सामने आई हैं।

मजदूर विकास फाउंडेशन के प्रतिनिधि गजेन्द्र सिंह पूनिया ने बताया कि पुस्तकालय भवन की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं शैक्षणिक गतिविधियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि उक्त निर्माण कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। ग्रामीणों एवं संगठन ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष तकनीकी एवं वित्तीय जाँच कराई जाए, दोषी ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जाए तथा निर्माण कार्यों को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पुनः कराया जाए।

ग्रामीणों व मजदूर विकास फाउंडेशन ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post