केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने भिवाड़ी में की जनसुनवाई, 215 परिवादों पर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशअधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

खैरथल-तिजारा, 04 जनवरी। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को रीको कार्यालय यूनिट द्वितीय, भिवाड़ी स्थित कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलेभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी परिवादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी परिवेदनाओं पर चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 215 परिवादियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनके साथ बड़ी संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय वन मंत्री श्री यादव ने उपस्थित लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के चहुंमुखी विकास के उद्देश्य से जनसुनवाई एक प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यालय में फरियादी किसी भी समय अपनी परिवेदनाएं दे सकते हैं और उन पर सकारात्मक एवं संवेदनशील दृष्टिकोण से कार्रवाई की जाती है। जनसुनवाई के दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, स्थानांतरण तथा पुलिस से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं, जिन पर मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परिवादों का समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, पूर्व विधायक मामन सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीड़ा अतुल प्रकाश, पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी प्रशांत किरण सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

और नया पुराने