Latest News: Loading latest news...
जय भीम बुद्धिस्ट सोसाइटी अलवर ने मनाई सावित्रीबाई फुले जयंती, प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित इंग्लिश ट्रांसलेट
📲 Install / Download App

जय भीम बुद्धिस्ट सोसाइटी अलवर ने मनाई सावित्रीबाई फुले जयंती, प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित इंग्लिश ट्रांसलेट

जय भीम बुद्धिस्ट सोसाइटी अलवर ने मनाई सावित्रीबाई फुले जयंती, प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित
अलवर। राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर दिनांक 3 जनवरी 2026 को जय भीम बुद्धिस्ट सोसाइटी अलवर (रजि.) द्वारा पंचशील बुद्ध विहार, सूर्य नगर मोड़, अलवर में भव्य जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2:00 बजे किया गया।

कार्यक्रम में माता सावित्रीबाई फुले के जीवन दर्शन, महिला शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक परिवर्तन की मिसाल है, जो आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है। इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनसे कार्यक्रम का वातावरण प्रेरणादायी एवं भावपूर्ण बन गया।

समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाली बहुजन समाज की महिलाओं को “माता सावित्रीबाई फुले सम्मान पत्र” प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान के साथ-साथ उन्हें “सावित्रीबाई फुले : एक परिचय” पुस्तक एवं महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा लिखित पुस्तकें भी भेंट की गईं।

सम्मानित महिलाओं में वंदना मीणा (प्रशासनिक क्षेत्र), श्वेता सैनी (राजनीतिक क्षेत्र), सरोज अंबेश (शिक्षा विभाग), सरिता भारत (सामाजिक जागरूकता), सुषमा बौद्ध (चिकित्सा क्षेत्र), सरोज प्रसाद (समण संस्कृति), मैना बौद्ध (सोशल मीडिया क्षेत्र), पूनम बौद्ध (बहुजन साहित्य क्षेत्र), धोली बाई (एनजीओ) सहित नीलम सागर, पूजा निठारी, रविता हल्दीना एवं चमेली बाई को सामाजिक जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया। इस प्रकार कुल 13 महिलाओं को “माता सावित्रीबाई फुले सम्मान पत्र (अवार्ड)” से सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक शपथ दिलाई गई तथा मिठाई वितरण के साथ समारोह का समापन किया गया।

इस अवसर पर सूरजमल कर्दम, वीरेंद्र क्रांतिकारी, पूरण सिंह बौद्ध (प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय बौद्ध महासभा), एच. के. बैरवा, मानसिंह अंबेश, दीपेंद्र सैनी, पूनिया राम जाजोरिया, मंगल राम जाटव एवं प्रेम सिंह मीणा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मीनू बौद्ध द्वारा किया गया। अंत में संस्था के अध्यक्ष शंकर लाल बौद्ध ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

— शंकर लाल बौद्ध

अध्यक्ष,जय भीम बुद्धिस्ट सोसाइटी

पंचशील बुद्ध विहार, सूर्य नगर मोड़, अलवर

Post a Comment

और नया पुराने

ads



 

💯 प्रतिशत जोड़ों के दर्द से मुक्ति
तरुण फिजियो क्लिनिक
(HP गैस एजेंसी के पास, मुण्डावर)
✔ कमर दर्द ✔ गर्दन दर्द ✔ कंधे का दर्द ✔ घुटना दर्द ✔ जोड़ों का दर्द ✔ साइटिका ✔ गठिया रोग ✔ ऐड़ी दर्द ✔ लकवा
🩺 लकवा जैसी गंभीर बीमारी का इलाज किया जाता है
ओपीडी फ्री • फ्री • फ्री
हर महीने 01 तारीख को नि:शुल्क कैंप
📞 8852078281 | 8003778281
📍 नियर एच.पी. गैस एजेंसी, सोडावास रोड, मुण्डावर
📞 JK Super Cement सप्लाई
JK Super Cement
RK Construction
मुण्डावर, खैरथल क्षेत्र में
Bulk Supply उपलब्ध
📞 9414905533

📞 9460651434