मुंडावर में हुआ विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना शिविर का आयोजन

मुंडावर में हुआ विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना शिविर का आयोजन
अनिल बजाज ---- ब्यूरो चीफ खैरथल तिजारा 

आज मुंडावर में पंचायत समिति सभागार में हुआ विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना शिविर का आयोजन  जिसमें जिला उद्योग अधिकारी भिवाड़ी के अभिनेंद्र सैनी के द्वारा शिविर में आये हुऐ लोगों को अनेकों योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जैसे ....

विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, डॉ भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित एवं आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना RIPS 2024, राजस्थान एक जिला एक उत्पाद और ODOP नीति 2024, राजस्थान एम,एस,एम,ई पॉलिसी 2024,आदि अनेकों योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।शिविर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी ज्यादा से ज्यादा इन योजनाओं का फायदा उठाने के लिए समझाया गया।जिनमें कई योजनाओं में बिना किसी बिचौलिया की गारंटी की आवश्यकता भी नहीं होती जिसमें लगभग 15 हजार रुपए का ऋण से लेकर हम आसान से तरीके  से कागजी कार्रवाई करते हुए  कई योजनों से 2 करोड़ रुपए तक का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में पधारे अभिनेंद्र सैनी,जिला उद्योग अधिकारी भिवाड़ी, देशराज सहायक विकाश अधिकारी पंचायत समिति मुंडावर,राहुल कुमार वरिष्ठ सहायक, कार्यालय सहायक सकील,RGB मुंडावर BM  ऋषभ कुमार,RGB शाखा मुंडावर,अंकित यादव,BM मुंडावर,रतन सैनी BM यस बैंक मुंडावर,रवि मीणा,BM PNB बैंक मुंडावर,नितिन कुमार ई मित्र संचालक मुंडावर,आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने