मुण्डावर में दो गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत, चार गंभीर घायल

मुंडावर में दो गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत, चार गंभीर घायल

मुंडावर (अनिल बजाज)। रविवार सांय करीब 5 बजे मुंडावर विद्युत विभाग कार्यालय के सामने बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो गाड़ियां आमने-सामने भिड़ गईं। इनमें से एक बोलेरो गाड़ी राजस्थान सरकार लिखी हुई थी, जिस पर बीडीओ कोटकासिम की प्लेट लगी हुई थी। दूसरी गाड़ी पंच थी।

भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के सवार घायल हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडावर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने 15 वर्षीय पलक, जिसके सिर में गंभीर चोट आई, और महिला सुमरती, जिसका बायां घुटना फ्रैक्चर हो गया था, सहित दो अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया। वहीं तीन अन्य घायलों को हल्की चोटें आईं, जिनका उपचार मुंडावर अस्पताल में किया गया।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय बीडीओ की सरकारी गाड़ी में कोटकासिम प्रधान का पुत्र सवार था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दलित महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा एवं नेतृत्व विकास पर जिला स्तरीय महिला समागम

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आगमन पर नंदराम ओला ने किया भव्य स्वागतशिक्षा विकास में महत्वपूर्ण भूमिका 

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post