मुंडावर CHC की बदहाल व्यवस्था उजागर: सुबह 9:15 बजे तक नहीं पहुंचे डॉक्टर, एक्स-रे की हार्ड कॉपी के अभाव में परेशान मरीज

मुण्डावर। (खैरथल-तिजारा) क्षेत्र के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की लापरवाही सामने आई है। मंगलवार सुबह 9:15 बजे तक डॉक्टर अपनी सीटों पर नहीं पहुंचे, जबकि मरीज पर्ची कटवाकर इलाज के इंतजार में बैठे रहे। अस्पताल का ड्रेसिंग रूम भी खाली मिला। पर्ची और दवा वितरण कक्ष के कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन डॉक्टरों के इंतजार में मरीज परेशान होते रहे।

वहीं, अस्पताल में एक्स-रे कराने वाले मरीजों को हार्ड कॉपी नहीं दिए जाने की शिकायत भी सामने आई है। मरीजों को मशीन की स्क्रीन से मोबाइल में फोटो खींचकर दूसरे डॉक्टरों को दिखानी पड़ती है। ऐसे में स्मार्टफोन नहीं रखने वाले गरीब मरीजों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है।

दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए उच्च अधिकारियों से जांच और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बड़ा सवाल: जब सरकारी अस्पताल में समय पर डॉक्टर और जरूरी सुविधाएं ही उपलब्ध नहीं होंगी, तो आम गरीब मरीज इलाज के लिए कहां जाएगा? क्या स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर लापरवाही पर संज्ञान लेगा या मुंडावर CHC की व्यवस्थाएं यूं ही रामभरोसे चलती रहेंगी?

प्रगति न्यूज़ | जनहित की आवाज, जनता के साथ।

Post a Comment

Previous Post Next Post