जिला मुख्यालय संघर्ष समिति का आंदोलन 52वें दिन पर, ब्राह्मण समाज का मिला समर्थन


खैरथल, 
जिला मुख्यालय संघर्ष समिति का आंदोलन रविवार को अपने 52वें दिन में प्रवेश कर गया। आंदोलन की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है, बल्कि रोज नए समाज व संगठन समर्थन के साथ जुड़ते जा रहे हैं।

आज के कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ब्राह्मण समाज के युवा और महिलाओं की भागीदारी रही। आंदोलन स्थल पर एकजुट होकर उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की और संघर्ष समिति के पक्ष में मजबूती से खड़े दिखाई दिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में क्षेत्रीय विधायक दीपचन्द खैरिया को सौंपा गया।

सरकार और सांसद अब तक मौन

संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि आंदोलन को आज 52 दिन हो चुके हैं, लेकिन राज्य सरकार और भाजपा के क्षेत्रीय सांसद की ओर से अभी तक किसी भी प्रकार का स्पष्ट जवाब नहीं आया है। इससे आंदोलनकारियों में नाराजगी और असंतोष बढ़ता जा रहा है।

स्वागत व समर्थन

ब्राह्मण युवा शक्ति, खैरथल ने आंदोलन का जोरदार समर्थन किया।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुंडावर के संगठन महामंत्री एवं पूर्व अपर लोक अभियोजक रामावतार चौधरी ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर आंदोलन का उत्साह बढ़ाया।

मौजूद प्रमुखजन

कार्यक्रम में राधेश्याम शर्मा, मोहनलाल शर्मा, बाबूलाल शर्मा, कमलेश शर्मा, अंकित लाटा, हितार्थ शर्मा, सुनील शर्मा, मनीष शर्मा, वेद प्रकाश कौशिक, हिमांशु भारद्वाज, प्रथम तिवारी, अंकित शर्मा, जिगर शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा, त्रिलोक चंद शर्मा, राजू शर्मा, महेश कुमार वसु, जयप्रकाश जोशी, शिवानी शर्मा, सीता शर्मा, शशि प्रभा शर्मा, रविंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, यश शर्मा, धैर्य भारद्वाज, बॉबी शर्मा, हार्दिक शर्मा, विजेंद्र कुमार शर्मा, अखिलेश कौशिक, श्यामलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post