Top News

तिजारा की अर्चना का RPF में सब-इंस्पेक्टर पद पर चयन

तिजारा/कोटकासिम, तिजारा ब्लॉक के गांव सलारपुर की बेटी अर्चना ने अपनी मेहनत और लगन से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में सब-इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

अर्चना पुत्री जयप्रकाश स्नातक शिक्षा प्राप्त हैं। उनके पिता जयप्रकाश प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं तथा माता श्रीमती सुमन देवी गृहिणी हैं। अर्चना की सफलता से परिवार सहित पूरे गांव में हर्ष का माहौल है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि अर्चना की उपलब्धि आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है। परिवारजनों ने भी अर्चना की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत और लगन को दिया।

रिपोर्टर : अमित कुमार, कोट कासिम

Post a Comment

Previous Post Next Post