उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आगमन पर नंदराम ओला ने किया भव्य स्वागत, शिक्षा विकास में महत्वपूर्ण भूमिका”


बर्डोद समाचार: 

अनिल बजाज ब्यूरो चीफ प्रगति न्यूज़ सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता नंदराम ओला ने उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा के बर्डोद आगमन पर भव्य स्वागत किया। आज बर्डोद में राजकीय कन्या महाविद्यालय का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंन्द्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा ने की।


इस भव्य कार्यक्रम की मुख्य भूमिका प्रधान नंदराम ओला की रही। उनके प्रयासों से ही बर्डोद क्षेत्र में लंबे समय से लंबित राजकीय कन्या महाविद्यालय की स्थापना संभव हो पाई। नंदराम ओला ने सदैव सामाजिक और शैक्षिक विकास को प्राथमिकता दी है — चाहे वह ग्रामीण शिक्षा का प्रसार हो, छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना हो या फिर सामाजिक समरसता की दिशा में कार्य करना।

बर्डोद में कन्या महाविद्यालय की स्थापना से न केवल बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा बल्कि क्षेत्र में सामाजिक-शैक्षिक विकास की नई दिशा भी स्थापित होगी। इस उपलब्धि का श्रेय निस्संदेह प्रधान नंदराम ओला की दूरदर्शिता और अथक प्रयासों को जाता है।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post