आज से जिले में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर, आमजन को एक ही स्थल पर मिलेगी सरकारी योजनाओं का लाभ

अनिल बजाज ---- ब्यूरो चीफ खैरथल तिजारा

 राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में 17 सितम्बर से “ग्रामीण सेवा शिविरों” का आयोजन किया जाएगा

जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने बताया कि शिविरों के प्रभावी संचालन हेतु शिविर प्रभारी और सहायक शिविर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर खैरथल-तिजारा को जिला नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि प्रत्येक उपखण्ड अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी रहेंगे। शिविरों में विभिन्न विभाग दिए गए कार्यों के अनुसार अपने-अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे।

शिविरों का शुभारंभ 17 सितम्बर को होगा, जिसमें किशनगढ़बास उपखण्ड की महरमपुर एवं कोलगांव, कोटकासिम उपखण्ड की घीकाका और गुणसार, मुण्डावर उपखण्ड की मानका एवं शीलगांव, तिजारा उपखण्ड की गोठड़ा एवं भिण्डूसी तथा टपूकड़ा उपखण्ड की सलारपुर और महेशरा ग्राम पंचायतों में अटल सेवा केन्द्रों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। 18 सितम्बर को खानपुर मेवान, घासोली, खानपुर अहीर, पुर, बावद, बासनी, गहनकर, राईखेडा, जोडिया मेव तथा कारेण्डा में शिविर लगेंगे। 19 सितम्बर को बम्बोरा, दोंगड़ा, लाडपुर, टेऊवास, पलावा, सिहाली खुर्द, शाहबाद, खलीलपुरी, खिदरपुर और मिठीयावास ग्राम पंचायतें शिविर स्थल रहेंगी।

इन शिविरों में ग्रामीण जनता को सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आय प्रमाण पत्र, जनाधार, राजस्व से जुड़े कार्य, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, कृषि एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं एक ही स्थल पर उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को मौके पर योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post