बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में जिला खैरथल तिजारा में हुआ कार्यकर्ता समीक्षा बैठक का आयोजन

अनिल बजाज ---- ब्यूरो चीफ खैरथल तिजारा

आज खैरथल तिजारा जिले में जिला मुख्यालय खैरथल तिजारा के कस्बा खैरथल के अंबेडकर भवन में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में कार्यकर्ता समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।बैठक में अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हितेश रसगोन के द्वारा की गई।बैठक में मुख्य अतिथि जगन सिंह जाटव व सुरेंद्र बासोटिया स्टेट कॉर्डिनेटर,   

बाबूलाल बौद्ध जॉन प्रभारी व जिला प्रभारी  ,विजय मेघवाल, ओम प्रकाश जाटव ,जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार भांडोंरिया ,

विधानसभा अध्यक्ष मुंडावर आर डी,रामेश्वर दयाल, विधानसभा प्रभारी सोनू बावलियां,रहे बैठक में सबसे पहले पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने विश्व रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी व साहब कांसीराम के छाया चित्र पर माला अर्पण कर  पुष्प अर्पित किया गया। व उसके बाद पार्टी के रीति नीति पर विचार करके कैसे पार्टी को मजबूत किया जाए।इस पर चर्चा की गई।

क्या कहा सुरेंद्र बासोटिया स्टेट कॉर्डिनेटर ने.....

जहां अडानी अंबानी के बेटे पढ़ें

वहां हमारे गरीबों के बच्चे भी पढ़े-- सुरेंद्र भासोटिया

बैठक में पधारे सुरेंद्र बासोटिया ने कहा कि आज देश की वर्तमान स्थिति बहुत खराब हो चुकी है लेकिन फिर भी हम हाथ पर हाथ रख कर आंख बंद करके सो रहे है।देश में सत्ताधारी पार्टी ने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है हमारी बहन बेटियां मां बहन तक सुरक्षित नहीं हैं तानाशाही राज चल रहा है।लेकिन कोई हमारी सुनने वाला ही नहीं है।धर्म के नाम पर वोट बटोरने का कार्य जो बीजेपी पार्टी  करती  ओर हमें आपस में लड़ने का कार्य करती है ।ओर बहुजन समाज पार्टी कोई छोटी मोटी पार्टी नहीं है ये एक राष्ट्रीय पार्टी है जो देश में तीसरे नंबर की बड़ी पार्टी की गिनती में आती है।जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उतर प्रदेश बहन कुमारी मायावती व मान्यवर साहब कांशीराम के द्वारा बहुत ही संघर्ष के साथ इस पार्टी को खड़ा किया ओर अगर आज गरीबों की आवाज को कोई सुनने वाली पार्टी है तो वो है बहुजन समाज पार्टी।ओर कहा कि अगर पार्टी में कार्य करते हुए मेरी जान भी चली जाए तो मुझे कोई ग़म नहीं।मेरी जीने की राह सिर्फ बहुजन समाज पार्टी हैं और जब तक मेरी सांसे चलेगी तब तक मैं  अपने इस परिवार में कार्य करूंगा और इसी में


क्या कहा जिला के जिले अध्यक्ष हितेश रसगोन ने.....

बैठक में अध्यक्षता कर रहे जिला के जिला अध्यक्ष हितेश रसगोन ने आज की बैठक में लोगों से बताया कि हमें हर आदमी को पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करना।साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने में लिए पार्टी के लिए लोगों की सदस्यता पर्ची बनाकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करना है। और आने वाले चुनावी नतीजों में हम अपनी बहुजन समाज पार्टी के मजबूत सिपाही को जिताकर विधानसभा में भेजने का कार्य करेंगे इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post