गांव रसगन में जिला स्तरीय कब्बडी व तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ


खैरथल-तिजारा गांव रसगन की धरती आज खेल महाकुंभ की गवाह बनी। 69वीं जिला स्तरीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयी 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्राओं की कब्बडी एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार, 14 सितंबर 2025 को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूज्य श्री जगतगुरु बालक देवाचार्य महाराज ने ध्वजारोहण कर किया।
शुभारंभ अवसर पर बच्चों ने जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, वहीं खिलाड़ियों ने खेल भावना को सर्वोपरि मानते हुए शपथ ग्रहण कर प्रतियोगिता में निष्पक्ष एवं अनुशासित खेल का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि –
"खेल जीवन में अनुशासन, साहस और एकता की भावना का संचार करते हैं। कब्बडी और तीरंदाजी जैसे पारंपरिक व आधुनिक खेलों का संगम हमें न केवल फिट बनाता है बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास भी जगाता है।"

कार्यक्रम में विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण, ग्रामीणजन, एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।

प्रतियोगिता का आयोजन 14 सितंबर से 17 सितंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें खैरथल-तिजारा जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। कब्बडी में रोमांचक मुकाबलों के साथ तीरंदाजी में छात्रों की एकाग्रता और निशानेबाजी देखने को मिलेगी।

गांव रसगन इस दौरान खेल प्रेमियों का केंद्र बन गया है। मैदान में जहां खिलाड़ी पसीना बहाएंगे, वहीं दर्शक हर पल का आनंद उठाएंगे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post