इन्द्रप्रस्थ कॉलेज में एनएसएस यूनिट की स्वयंसेविकाओं के द्वारा एक दिवसीय शिविर में स्वच्छता के प्रति लिया गया संकल्प

अनिल बजाज ---- ब्यूरो चीफ खैरथल तिजारा

मुंडावर उपखण्ड स्थित इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में एनएसएस यूनिट और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान तथा कॉलेज प्राचार्य शिक्षाविद एवं गांधीवादी विचारक डॉ. डी. आर. शर्मा के निर्देशन में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी शिक्षाविद अभिनव शर्मा ने कहा कि हमें अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ और साफ रखना चाहिए। एक स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। हमारी सरकार के द्वारा भी स्वच्छता के ऊपर विभिन्न कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा भी स्वच्छता के प्रति विशेष बल दिया जाता था। वे हमेशा कहा करते थे कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। जहां साफ-सफाई होती है, वहीं पर सुख और समृद्धि का वास होता है। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रेमलता शर्मा, नेहा चौधरी, नीतू चौधरी, अनोख चौधरी, फाल्गुनी शर्मा, रिया सैनी, मनीषा यादव, अंशु यादव, काजल यादव, दिव्या मेघवाल, अंशु मेघवाल, अनुप्रिया मेघवाल एवं ज्योति प्रजापत सहित अनेक छात्राओं और स्वयंसेविकाओं के द्वारा स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार रखे गए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post