खैरथल नाम परिवर्तन व जिला मुख्यालय बदलने को लेकर तीसरे दिन भी बंद, लोगों ने निकाली मशाल रैली

खैरथल-तिजारा:- खैरथल क्षेत्र में नाम परिवर्तन व जिला मुख्यालय को बदलने के विरोध को लेकर आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। मंगलवार को तीसरे दिन भी खैरथल पूरी तरह बंद रहा। बाज़ारों में सन्नाटा पसरा रहा और व्यापार पूरी तरह ठप दिखाई दिया।

शाम को लोगों ने एकजुट होकर मशाल रैली निकाली। रैली में शामिल लोगों ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद सामूहिक रूप से स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और भगवान से प्रार्थना की कि “बीजेपी नेताओं को सद्बुद्धि मिले और वे जनभावनाओं का सम्मान करें।”

आंदोलनकारियों का कहना है कि खैरथल का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है, इसलिए इसका नाम बदलना व मुख्यालय को अन्यत्र ले जाना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post