Top News

बहुजन समाज पार्टी ने रामेश्वर दयाल को मुण्डावर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया

खैरथल, 22 जुलाई 2025: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा संगठन विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र में नई नियुक्ति की गई है। पार्टी के खैरथल जिला अध्यक्ष हितेश रसगोन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, रामेश्वर दयाल  (R.D.) को मुण्डावर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


यह नियुक्ति बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रेम बारूपाल व जॉन प्रभारी राजस्थान बाबूलाल  की सहमति से की गई है। पत्र में उल्लेख किया गया कि रामेश्वर दयाल RD से अपेक्षा की जाती है कि वे पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का कार्य मजबूती से करेंगे।


पार्टी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संगठन को मजबूती देने की अपील की है।


🔹 रिपोर्ट – प्रगति न्यूज़ ब्यूरो

Post a Comment

Previous Post Next Post