बेटी कोमल ने किया सुभाष नगर का नाम रोशन, NEET में पाई सफलता

– प्रगति न्यूज़, सुभाष नगर (कुठली)

सुभाष नगर निवासी श्री महावीर प्रसाद जी की सुपुत्री कोमल ने NEET परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर डॉक्टर बनने के अपने सपने को साकार किया है। कोमल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई है, बल्कि पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।

कोमल की इस सफलता के पीछे उनकी वर्षों की मेहनत, माता-पिता का सहयोग और अंकल संदीप जी की मार्गदर्शक भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कोमल ने संसाधनों की सीमाओं के बावजूद अपने आत्मविश्वास और लगन से यह सिद्ध कर दिखाया कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर कोमल, उनके माता-पिता, परिवारजनों और मार्गदर्शक संदीप जी को प्रगति न्यूज़ परिवार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं

“शिक्षा वह शस्त्र है जिससे आप दुनिया को बदल सकते हैं।” – बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर

शाबाश कोमल!
तुमने यह सिद्ध कर दिया कि बेटियाँ अगर ठान लें तो हर सपना हकीकत बन सकता है। तुम्हारी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।



Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post