मुण्डावर: राजू पाइप फैक्टरी स्टाफ ने राहगीरों को पिलाया ठंडा मीठा पानी


मुण्डावर, 14 जून 2025
— भीषण गर्मी के बीच मानवीय सेवा का उदाहरण पेश करते हुए मुण्डावर स्थित राजू पाइप फैक्टरी के समस्त स्टाफ ने बिजली ग्रिड के सामने राहगीरों के लिए ठंडे मीठे पानी की व्यवस्था की।

गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से लगाए गए इस प्याऊ पर बड़ी संख्या में राहगीरों ने पानी पिया और इस नेक पहल की सराहना की। फैक्टरी प्रबंधन और कर्मचारियों का कहना है कि समाजसेवा के ऐसे छोटे प्रयास भी बड़ा संदेश दे सकते हैं।

स्थानीय लोगों ने इस पहल को प्रेरणादायक बताया और कहा कि अगर हर संस्थान सामाजिक उत्तरदायित्व समझे, तो समाज में सकारात्मक बदलाव आना तय है।







Post a Comment

Previous Post Next Post