नव चयनित आईएएस जितेंद्र कुमार का कोटकासिम में भव्य स्वागत

कोटकासिम, 11 मई, कोटकासिम के समाजसेवी अरविंद सूठवाल के निज निवास पर नव चयनित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी जितेंद्र कुमार का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें साफा पहनाकर एवं पुष्प भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह में अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें फॉरेस्टर श्री रामकुमार, व्याख्याता श्री शीशराम, एडवोकेट प्रमोद कुमार (पूर्व जिला पार्षद), थानाधिकारी श्री गोरेलाल, सूबेदार दाताराम, हितेंद्र शर्मा, सोनू सूठवाल और रिंकू सूठवाल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

समाजसेवी अरविंद सूठवाल ने इस अवसर पर कहा कि जितेंद्र कुमार की सफलता समूचे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।



Post a Comment

Previous Post Next Post