रैफल्स यूनिवर्सिटी का छठा दीक्षांत समारोह संपन्न, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया संबोधित

रैफल्स यूनिवर्सिटी का छठा दीक्षांत समारोह संपन्न, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया संबोधित

नीमराना, 5 अप्रैल 2025:
 रैफल्स यूनिवर्सिटी, नीमराना में आज छठे दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें देशभर से छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षाविद और गणमान्य अतिथि शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र सिंह यादव रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संबोधन दिया और उन्हें विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया।

अपने उद्बोधन में भूपेंद्र यादव ने कहा, 

"युवा शक्ति न केवल परिवर्तन की वाहक है, बल्कि वह इस परिवर्तन की सबसे बड़ी लाभार्थी भी है। आज का सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यही है – विकसित भारत का युवा कैसा हो?"

उन्होंने आगे कहा, 

"विकसित भारत का युवा सिर्फ AI – यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – में ही निपुण न हो, बल्कि उसमें EI – इमोशनल इंटेलिजेंस – की भी उतनी ही गहराई होनी चाहिए। तकनीक के साथ-साथ मानवीय संवेदनाएं, सामाजिक जिम्मेदारियां और राष्ट्रीय चेतना भी उसमें समान रूप से होनी चाहिए।"


मंत्री ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्रियां देने का केंद्र नहीं होते, बल्कि ये राष्ट्र निर्माण के शिल्पकार तैयार करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भारत की विरासत और भविष्य के बीच सेतु बनने का संदेश दिया।

दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के छात्रों को डिग्रियां और मेडल प्रदान किए गए। विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने स्वागत भाषण में विश्वविद्यालय की प्रगति, शोध कार्यों और सामाजिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।

समारोह में कुलाधिपति, शिक्षकों और अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें अपने करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post