विश्व खाद्य दिवस पर विद्यार्थियों को स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

करीब 300 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग, विजेताओं को किया सम्मानित

खैरथल-तिजारा, 16 अक्टूबर। विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला खाद्य सुरक्षा विभाग, खैरथल-तिजारा द्वारा तिजारा स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

खाद्य सुरक्षा विभाग के नोडल अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण निदेशालय, जयपुर के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को स्वस्थ खान-पान एवं स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ‘स्वस्थ खान-पान, स्वस्थ जीवन’ थीम पर नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद एवं एकल भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अजीत कुड़ी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट उपस्थित रहे। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा विभाग से बबीता, मनीषा शर्मा एवं सुरेंद्र यादव तथा विद्यालय के प्राचार्य नीरज शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post