पंचायतीराज चुनाव प्रशिक्षण से 13 कार्मिक अनुपस्थित, नोटिस जारी

खैरथल-तिजारा, 23 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 13 कार्मिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश के निर्देश पर 7 रिटर्निंग अधिकारियों और 6 पीठासीन अधिकारियों को नोटिस दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुपस्थित रिटर्निंग अधिकारियों को दोबारा प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी निर्वाचन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण गंभीरता से लेने और चुनाव संबंधी प्रक्रियाओं की पूरी जानकारी प्राप्त करने की हिदायत दी।

उन्होंने कहा कि पंचायतीराज चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सभी कार्मिकों की अहम भूमिका है। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कार्मिक अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post