खैरथल। खैरथल के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कृष्ण चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान पर सवाल उठाए हैं।
कृष्ण चौधरी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यदि आज भाजपा का सभापति प्रत्याशी कांग्रेस के साथ होता तो शायद खैरथल में कांग्रेस का बोर्ड बनने से कोई नहीं रोक सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग कांग्रेस को संगठन नहीं, बल्कि अपनी निजी जागीर समझ बैठे हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता की भावना से ज्यादा व्यक्तिगत हितों को महत्व देने से संगठन धीरे-धीरे कमजोर होता है। चौधरी ने कांग्रेस में आपसी खींचतान और “मैं ही कांग्रेस हूं” वाली सोच को संगठन के लिए नुकसानदायक बताया।
उन्होंने लिखा कि खैरथल की जनता पूरे घटनाक्रम को देख रही है और कहा कि वे व्यक्ति के बजाय खैरथल के सम्मान और अधिकार के साथ खड़े हैं।

Post a Comment