मुंडावर। राजकीय महाविद्यालय मुंडावर में 30 सितंबर 2026 को एनएसएस के तत्वावधान में प्रथम एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर को तीन सत्रों में विभाजित किया गया।प्रथम बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम अधिकारी नूरजमा खां ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण, मानव सेवा, समाज सेवा एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए प्रेरित किया।द्वितीय सत्र में छात्र-छात्राओं ने श्रमदान किया। छात्राओं ने महाविद्यालय के कक्षा-कक्षों की साफ-सफाई की, जबकि छात्रों ने बाहरी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।तृतीय सत्र में अल्पाहार के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार शर्मा, प्रो. पवन कुमार, प्रो. ओम प्रकाश अलवरिया, प्रो. सतीश कुमार वर्मा, श्री दिनेश, कपिल एवं अंकित सहित महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
राजकीय महाविद्यालय मुंडावर में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर आयोजित
0
Tags
मुण्डावर
Tara Chand Khoydawal
संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 9460651434

Post a Comment