खरोला। गांव खरोला से तीसरी डाक कांवड़ यात्रा का जत्था गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी (विक्की) ने भोले बाबा के जयकारों के बीच हरी झंडी दिखाकर कांवड़ यात्रियों को रवाना किया तथा उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।
इस अवसर पर रामकरण खटाणा, सुन्दर, दिनेश, कैलाश, मोनू फौजी, शैलेश, योगी, सैम, अशोक, भूनेश, धर्मेंद्र, जतिन, संदीप, पंकज सहित अनेक शिवभक्त पवित्र कांवड़ लाने के लिए रवाना हुए।
कार्यक्रम के दौरान रघुबर खटाणा, संतोष शर्मा, दीपक यादव, कृष्ण जांगिड़, महेंद्र खटाणा, मिठ्ठन, राजेश, दिनेश, राधे, प्रदीप, संदीप, महिपाल, मस्तराम, दुर्गेश, वीरसिंह, अनिल फौजी, जसिया, दीपक पंडित, कालू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत करते हुए उनकी सफल एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment