Top News

बालेटा पीएचसी में लूपिन फाउंडेशन का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 107 मरीजों की जांच व उपचार

मालाखेड़ा, उपखंड क्षेत्र के बालेटा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में द्वारा राजस्थान सरकार के सहयोग से गैर-संचारी बीमारियों (NCD) की रोकथाम एवं उपचार के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रबंधक रवि दाधीच ने बताया कि मोबाइल मेडिकल वैन एवं प्रशिक्षित मेडिकल टीम के माध्यम से आयोजित शिविर में 107 मरीजों का पंजीकरण किया गया।

शिविर में मरीजों की बीपी, शुगर, स्पायरोमेट्री, सीबीसी, एक्स-रे सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। जांच के दौरान 2 मरीजों को 2D Echo तथा 1 मरीज को बेहतर उपचार के लिए कार्डियोलॉजिस्ट के पास अलवर रेफर किया गया।

इस अवसर पर डॉ. करण यादव, खंड प्रबंधक महावीर प्रसाद शर्मा, तुषार झालानी, डीईओ विपिन शर्मा, फार्मासिस्ट दिग्विजय सिंह, एएनएम निकिता कुमारी एवं मोबिलाइजर मुकेश कुमार सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने का लूपिन फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post