खैरथल-तिजारा, 13 अगस्त। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैरथल में आयोजित किया जाएगा। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने बताया कि समारोह सुबह 9 बजे से शुरू होगा। उन्होंने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि सुबह 8 बजे जिला कलेक्टर के निवास तथा 8:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण होगा। इसके बाद अधिकारी-कर्मचारी जिला स्तरीय समारोह में शामिल होंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक व्यवस्था, मंच, यातायात, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, परेड, मार्च पास्ट, फोटोग्राफी और प्रचार-प्रसार सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय की गईं।
Tags
खैरथल-तिजारा
