हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुंडावर कॉलेज में कार्यशाला, निकाली तिरंगा रैली

मुंडावर, 12 अगस्त। राजकीय महाविद्यालय मुंडावर में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत कार्यशाला एवं तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस इकाई के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम अधिकारी प्रो. नूरजमा खां ने विद्यार्थियों को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के उद्देश्य और महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को समर्पित है। अभियान के माध्यम से देशवासियों में स्वतंत्रता, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा और देश प्रेम के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में उच्च विचारों को अपनाकर जीवन को सफल एवं सार्थक बनाया जा सकता है।

कार्यशाला के बाद छात्र-छात्राओं ने ‘हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा’ के नारों के साथ तिरंगा रैली निकाली। रैली के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर प्रो. ओम प्रकाश अलवरिया, श्री दिनेश भूटानी, राहुल सहित महाविद्यालय के अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post