राजस्थान वित्त निगम की ओर से भिवाड़ी में मेगा बिजनेस कैम्प आयोजित

उद्यमियों को विभिन्न ऋण योजनाओं की दी जानकारी, ₹17.30 करोड़ के ऋण आवेदन प्राप्त

खैरथल-तिजारा, 11 अगस्त। राजस्थान वित्त निगम (RFC), शाखा भिवाड़ी द्वारा मंगलवार को रीको गेस्ट हाउस, औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी में मेगा बिजनेस कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में उद्योग स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों एवं व्यवसायियों को निगम द्वारा संचालित विभिन्न ऋण एवं वित्तीय सहायता योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा इच्छुक उद्यमियों के ऋण आवेदन भी तैयार करवाए गए।

कैम्प में बताया गया कि राजस्थान वित्त निगम द्वारा उद्योग, होटल, गेस्ट हाउस, अस्पताल सहित विभिन्न सेवा क्षेत्र की इकाइयों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। निगम की विभिन्न विशेष ऋण योजनाओं के तहत रीको द्वारा आवंटित भूमि पर स्थापित की जाने वाली परियोजनाओं के लिए भी ऋण सुविधा उपलब्ध है।

अधिकारियों ने बताया कि युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत पात्र उद्यमियों को मात्र 5.50 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर अधिकतम ₹200 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। कैम्प में उद्यमियों को योजनाओं की पात्रता, ऋण प्रक्रिया एवं वित्तीय सहायता से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर निगम के महाप्रबंधक पंकज पुरोहित, उप महाप्रबंधक रविन्द्र एवं प्रबंधक प्रकाश सिंह ने कैम्प को संबोधित किया। उन्होंने निगम की विभिन्न ऋण योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजस्थान वित्त निगम प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। निगम का उद्देश्य उद्यमियों को त्वरित एवं प्रभावी वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर नए उद्योगों की स्थापना तथा मौजूदा व्यवसायों के विस्तार को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने उद्यमियों से राजस्थान वित्त निगम की विभिन्न योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कैम्प में उद्यमियों का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कुल ₹17.30 करोड़ के ऋण आवेदन प्राप्त हुए।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post