Top News

जिले में 2.03 लाख तिरंगे वितरित करने का लक्ष्य

खैरथल-तिजारा जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुल 2 लाख 3 हजार तिरंगे वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में 34,510 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 1,68,490 तिरंगे वितरित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने संबंधित नगर निकायों एवं विकास अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप तिरंगों की उपलब्धता एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित दायित्वों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। साथ ही विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, स्वतंत्रता सेनानियों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आमजन की अधिकतम सहभागिता के साथ हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को सफल बनाया जाए।

प्रशासन का उद्देश्य जिले के प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाकर नागरिकों में राष्ट्रभक्ति, एकता और स्वतंत्रता संग्राम के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post