मुंडावर में 3 अगस्त को SDM कार्यालय के सामने कांग्रेस का विशाल धरना, विधायक ललित यादव करेंगे नेतृत्व

मुण्डावर, 1 अगस्त। क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर 3 अगस्त 2026 (सोमवार) को सुबह 10:00 बजे मुंडावर SDM कार्यालय के सामने कांग्रेस द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। धरने का नेतृत्व मुंडावर विधायक ललित यादव करेंगे।

धरने के माध्यम से क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार, पेपर लीक, बेरोजगारी, युवाओं के साथ कथित अन्याय तथा विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि नगरपालिका क्षेत्र में जनता से विभिन्न शुल्क वसूले जाने के बावजूद मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जिसके विरोध में भी आवाज उठाई जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान नगरपालिका क्षेत्र की बदहाल सड़कें, सफाई व्यवस्था, नालियों की नियमित सफाई का अभाव, स्ट्रीट लाइटों की समस्या तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रशासन के समक्ष रखे जाएंगे। इसके अलावा नगरपालिका क्षेत्र के किसानों को भी 2,000 यूनिट निःशुल्क बिजली का लाभ देने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी।

विधायक ललित यादव ने युवाओं, किसानों, व्यापारियों, महिलाओं और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में धरने में शामिल होकर जनहित की इस आवाज को मजबूत बनाने की अपील की है। उनका कहना है कि जनता की समस्याओं को लोकतांत्रिक तरीके से प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post