हरियालो राजस्थान अभियान के तहत नंगला डूंगर में हुआ वृहद वृक्षारोपण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने लगाए 21 हजार से अधिक पौधे

खैरथल-तिजारा, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत शुक्रवार को नंगला डूंगर में नगर परिषद द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता से 21 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर अतुल प्रकाश, पूर्व विधायक किशनगढ़बास रामहेत यादव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा शीशम का पौधा लगाकर किया। इसके बाद बरगद, शीशम, आंवला, अमरूद, बेर, करंज, बेलपत्र, जामुन, नीम, पीपल, बोगनवेलिया एवं सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के 21 हजार से अधिक पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट, पूर्व सभापति अशोक डाटा, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, मनीष शर्मा, तरुण दुलानी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, पार्षद तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।



Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post