किशनगढ़बास के विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने को निकाली जागरूकता रैली, शिक्षा से जोड़ने का दिया संदेश

खैरथल-तिजारा, 1 अगस्त। अलवर मेवात शिक्षा एवं विकास संस्था (एमिड) राजस्थान एवं एजेडब्ल्यूएस फाउंडेशन द्वारा संचालित "बेहतर कल के लिए पहल" परियोजना के तहत किशनगढ़बास क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाघोड़ा, मिर्जापुर, बृसंगपुर खोयड़ा, ओदरा तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सरपुर में नामांकन वृद्धि के उद्देश्य से नामांकन अभियान रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय स्टाफ तथा मेवात शिक्षा पंचायत के सदस्यों ने भाग लेकर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

एमिड संस्था के निदेशक नूर मोहम्मद ने बताया कि सत्र 2026-27 में अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था पिछले 26 वर्षों से मेवात क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है और अब तक करीब 19 हजार बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ चुकी है। संस्था छात्रवृत्ति, डिजिटल शिक्षा तथा जरूरतमंद छात्राओं को लैपटॉप उपलब्ध कराने जैसे कार्य भी कर रही है।

एमिड संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर शाहरुख नूर ने बताया कि नामांकन अभियान से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है, जिससे अभिभावक अपने बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश कराते हैं। वहीं डिप्टी डायरेक्टर आशा नारंग ने कहा कि संस्था मेवात क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, राजस्थान ओपन स्कूल के माध्यम से वंचित बालिकाओं को दसवीं-बारहवीं तक पढ़ाने तथा उच्च शिक्षा से जोड़ने का लगातार प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में जुमर खान, हारून एवं पिंकी सहित विद्यालय स्टाफ और मेवात शिक्षा पंचायत के सदस्य उपस्थित रहे।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post