मुकेश कुमार मीणा न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ (राष्ट्रीय ग्रामीण) के राजस्थान प्रदेश सचिव नियुक्त

खैरथल-तिजारा/जयपुर, 12 जुलाई। न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ (राष्ट्रीय ग्रामीण) ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान को देखते हुए मुकेश कुमार मीणा को राजस्थान प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.एल. शर्मा एवं ग्रामीण राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मीणा के निर्देशन तथा प्रदेश महामंत्री देवी लाल बैरवा की अनुशंसा पर की गई।

मुकेश कुमार मीणा ग्राम रामबास, तहसील मुंडावर, जिला खैरथल-तिजारा (राजस्थान) के निवासी हैं। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और पत्रकार एकता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों ने मुकेश कुमार मीणा को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

— जारीकर्ता
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ (राष्ट्रीय ग्रामीण)

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post