मजदूर विकास फाउंडेशन की कोटकासिम ब्लॉक की प्रथम बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न

नरवास (कोटकासिम), 18 जुलाई। मजदूर विकास फाउंडेशन की कोटकासिम ब्लॉक की प्रथम बैठक आज ग्राम नरवास में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में मजदूरों के अधिकारों, सामाजिक सहयोग, संगठन के विस्तार तथा जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाने के उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के संस्थापक ताराचन्द खोयडावाल ने कहा कि मजदूर विकास फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना, मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना तथा सेवा, सहयोग और जनजागरूकता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संजय यादव, रेखा शर्मा, संजय यादव जोड़िया, धनीराम, विजय वीर, फूलसिंह, उदित नारायण, बिजेंद्र, हीरालाल एवं सत्यपाल सहित अनेक साथियों ने बैठक में भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने मजदूर हित एवं समाज सेवा के कार्यों को प्रत्येक गाँव तक पहुँचाने का निर्णय लिया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post