हरियालो राजस्थान: पौधारोपण के साथ पेड़ों की देखभाल का संकल्प, जिला कलेक्टर ने किया श्रमदान

अब 

खैरथल-तिजारा, 18 जुलाई। 
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला सचिवालय परिसर स्थित पार्क में 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्क में उगी खरपतवार और झाड़ियों को हटाया गया तथा दो वर्ष पूर्व लगाए गए पौधों की छंटाई कर उनके चारों ओर बने जलगड्ढों की सफाई की गई, ताकि वर्षा ऋतु में पौधों को पर्याप्त पानी मिल सके और उनका बेहतर संरक्षण हो।
पहले 

जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने कहा कि "सिर्फ पौधा लगाना ही नहीं, उसकी नियमित देखभाल करना भी हरियाली की असली जिम्मेदारी है।" उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वर्षा ऋतु में नए पौधे लगाने के साथ-साथ पहले से लगाए गए पौधों की भी नियमित देखभाल करें।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने कहा कि पौधारोपण तभी सफल माना जाएगा, जब लगाए गए पौधों का समय-समय पर संरक्षण और रखरखाव किया जाए। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कुछ समय निकालकर अपने आसपास के पौधों की देखभाल करनी चाहिए, ताकि वे विकसित होकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक नितिन कालरा, सूचना सहायक गोविंद प्रजापत, पटवारी दीपक धवन, होमगार्ड के हुकुम सिंह तथा डीक्यूआरटी टीम सहित अनेक अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रमदान कर पार्क की साफ-सफाई एवं पौधों की देखभाल में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post