मज़दूर विकास फाउंडेशन की पहल रंग लाई, सूचना के कुछ घंटों में हरसौली में पेयजल आपूर्ति बहाल

हरसौली (खैरथल-तिजारा)। हरसौली गांव के कई वार्डों में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर समस्या की जानकारी मज़दूर विकास फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजकपूर सारवान को गुरुवार सुबह मिली। उन्होंने बिना देर किए जलदाय विभाग के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर समस्या के तत्काल समाधान की मांग की।

जिलाध्यक्ष की पहल पर जलदाय विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। परिणामस्वरूप दोपहर करीब 1 बजे प्रभावित वार्डों में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

मज़दूर विकास फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजकपूर सारवान ने जलदाय विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्याओं पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई आमजन का विश्वास मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में भी जनता की मूलभूत समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर उनके शीघ्र समाधान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

ग्रामीणों ने भी समय पर समस्या का समाधान होने पर मज़दूर विकास फाउंडेशन और जलदाय विभाग का धन्यवाद व्यक्त किया।

Tara Chand Khoydawal

संस्थापक:- मजदूर विकास फाउंडेशन,संपादक:- प्रगति न्यूज़,लेखक, न्यूज़ के लिए सम्पर्क करें 8503000882

Post a Comment

धन्यवाद। आप जैसे जागरूक पाठकों का सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है, 🙏 आपके समर्थन और विश्वास के लिए पुनः धन्यवाद। प्रगति न्यूज़ हमेशा सच्ची और निष्पक्ष खबरें आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Previous Post Next Post