मुंडावर। मेघवाल विकास समिति, ब्लॉक मुंडावर की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 26 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे गोगा जी मंदिर, मेन बाजार, तहसील रोड, मुंडावर में आयोजित की जाएगी।
समिति के ब्लॉक अध्यक्ष दुलीचंद छत्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक 31 मई 2026 को आयोजित ब्लॉक स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णयों एवं निर्देशों के क्रम में बुलाई गई है। बैठक में वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत नए ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव एवं चयन प्रक्रिया पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा तथा संगठन हित में आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
समिति ने समाज के सभी वरिष्ठजनों, युवाओं एवं सम्मानित समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होकर समाज की एकता, संगठन और विकास को मजबूत बनाने का आह्वान किया है। समिति का कहना है कि सभी की सहभागिता से लिए गए निर्णय समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।
जारीकर्ता:
दुलीचंद छत्रवाल
ब्लॉक अध्यक्ष, मेघवाल विकास समिति, मुंडावर
जिला खैरथल-तिजारा