जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया कि विभागीय नियमानुसार निर्धारित योग्यता एवं पात्रता रखने वाले अनुभवी सेवानिवृत्त कार्मिकों तथा निजी अभ्यर्थियों का चयन गेस्ट फैकल्टी के रूप में किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रति घंटे की दर से मानदेय देय होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र जिला कार्यालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खैरथल-तिजारा से प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वहीं जमा करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक छात्रावासों के लिए आवेदन करना चाहता है तो प्रत्येक छात्रावास के लिए अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य होगा। योग्यता, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी संबंधित विभागीय ब्लॉक कार्यालय, राजकीय छात्रावास अथवा जिला कार्यालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खैरथल-तिजारा से प्राप्त की जा सकती है।
