इस दौरान गांव शामदा में पूज्य महंत श्री हरिनाथ जी महाराज तथा गांव झझापुर स्थित लालदास जी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही माननीय केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी की ओर से गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में प्रेषित श्रद्धाभेंट एवं शुभकामना-पत्र संत-महात्माओं को सादर भेंट किया।
डॉ. अंजलि यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु ज्ञान, संस्कार और जीवन मूल्यों के संवाहक होते हैं तथा उनका मार्गदर्शन समाज को सेवा, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें अपने गुरुओं के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर बलवान यादव, राम यादव, वेद प्रकाश जयप्रकाश वेद प्रकाश यादव, विकास यादव, सविता यादव, प्रदीप पहलवान सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


