मुंडावर। राजकीय महाविद्यालय मुंडावर में बुधवार को विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. अखिलेश यादव, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय मुंडावर ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए इसके शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई।
'नई किरण-नशा मुक्ति केंद्र' के प्रभारी प्रो. ओम प्रकाश अलवरिया ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्रो. नूरजमा खां, श्रीमती सीमा देवी, दिनेश भूटानी, राहुल सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
